Saturday, February 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

साले से मिलने गया युवक मिला बेहोश, इलाज के दौरान मौत

कोटा 16 मई। कोटा के नांता थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रिश्तेदार की शादी से लौटे 27 वर्षीय मोहन सिंह नायक को रेलवे क्रॉसिंग के पास अचेत अवस्था में पाया गया, जिनकी बाद में एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। मृतक की बुआ सीता बाई के अनुसार, सात साल पहले हुई शादी के बाद से ही दंपती के

बीच विवाद चल रहा था। पांच साल के बच्चे की मां पिछले 3-4 महीनों से अलग रह रही थी। मोहन 11 मई को मौसी की बेटी की शादी में श्योपुर गए थे और 14 मई को लौटे थे।

 

घटना से पहले साले का फोन

 

परिजनों की शिकायत के अनुसार, 14 मई को मोहन के साले महेंद्र ने फोन कर धमकी दी और मिलने बुलाया। शाम को सकतपुरा काली बस्ती में मिलने गए मोहन करीब एक घंटे बाद नांता रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास अचेत मिले। अस्पताल में डॉक्टरों ने अज्ञात जहर के सेवन से मौत होना बताया है। नांता थाना हेड कांस्टेबल रामलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। मृतक क्रेशर बस्ती का रहने वाला था और एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles