Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विदेशमंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई,अब जयशंकर स्पेशल बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

नई दिल्ली 16 मई । । भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बरकरार है. इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में बड़ा इजाफा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विदेश मंत्री जयशंकर अब स्पेशल बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे. जी हां, गृह मंत्रालय ने अब उनकी सुरक्षा में स्पेशल बुलेट प्रूफ वाहन को शामिल किया है. गृहमंत्रालय के सूत्रों की मानें तो जयशंकर के दिल्ली स्थित आवास की भी सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से पहले से ही विदेश मंत्री जयशंकर को कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है. विदेश मंत्री को ष्टक्रान के कमांडो सुरक्षा देते हैं. इसमें 36 कमांडो क्लॉक वाइज सुरक्षा देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय का यह बड़ा कदम है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles