Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा, होगी सख्त कानूनी कार्यवाही – प्रेमचंद बैरवा

कोटा 14 मई। कोटा आर टी ओ अधिकारी नरेश कुमार के निधन पर, डिप्टी सीएम राजस्थान प्रेमचन्द बैरवा, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने दिवंगत परिवार के घर पहुंच, शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की आर टी ओ अधिकारी नरेश कुमार के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मुख्यमंत्री की तरफ से प्रेमचंद बैरवा ने कोटा आकर, शोक संवदेना व्यक्त की एवं पत्नि सहित परिवारजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा, कानून के तहत कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। भविष्य में इस तरह घटनाओं की पुनरावर्ती ना हो इसके लिये सरकार लगातार प्रयासरत है, तथा भविष्य में सतर्कता बरती जायेगी।

डिप्टी सीएम राजस्थान प्रेमचन्द बैरवा के कोटा पधारने पर एक्ज़ोटिका, बूंदी रोड कुन्हाडी पर एवं सर्किट हाउस कोटा में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा पार्टी दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

प्रेस वार्ता में सवालों के जवाब देते हुए प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि हमें हमारी भारतीय सेना व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है। भारतीय सेना ने आतंक एव आतंकवादियों को टार्गेट पर रखकर कर, सेन्य कार्यवाही कर, आतंक की कमर तोड दी। जबकी पाकिस्तान की सेना आतंक व आतंकवादियों को सपोर्ट कर रही है। भारत की सेन्य कार्यवाही से बोखलाकर, पाक सेना ने भारतीय आम नागरिक व भारतीय सेन्य पोस्ट को टार्गेट किया परंतु हमारी सेना ने दुश्मन के सभी हमलो का सटिक जवाब देते हुए भारत देश की रक्षा की। पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेके व सेन्य कार्यवाही पर रोक को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर गुहार लगायी। भारत ने अपनी शर्तों पर सेन्य कार्यवाही को रोका। लेकिन आतंक के खिलाफ भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर हमेशा चालू रहेगा।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन से कोटा शहर से संबंधित आमजन समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता भगवान माथुर, नागेश दाधीच, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयसिंह कानावत, पार्षद राकेश पुटरा, महावीर सुमन, अमित उराडीया, रोहित महावर, मुकेश चावला, पंकज गौड़, पिंटू सुमन, संदीप मेवाडा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles