Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

असामाजिक तत्वों ने श्री लखारा महासभा कार्यालय में घुसकर मारपीट की

कोटा 11मई 3 बजे समाज के कुछ व्यक्तियों ने असामाजिक तत्वों के साथ नशे पत्ते की हालत में कुछ महिलाओं को साथ लेकर सरायकास्थान स्थित श्री लाखारा महासभा कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर महासभा कार्यकारिणी के साथ मारपीट की तथा महासभा के जरूरी कागजात फाड़ने की कोशिश की,

इन व्यक्तियों ने महासभा कार्यकारिणी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने वह महासभा भंग करने के लिए कार्यकारिणी पर दबाव डाला | कुछ व्यक्ति इनमें नशे की हालत में थे, जिन्होंने महासभा संरक्षक एवं सस्थापक श्री रामेश्वर जी परिहार वकील साहब से धक्का मुक्की की एवं उनका अपमान किया , महासभा इन व्यक्तियों पर कार्रवाई करेगी |*

*महासभा कार्यकारिणी अपना कार्य कर रही है और जून में चुनाव करवाने की घोषणा कर चुकी है नियमानुसार सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है, बने हुये सदस्यों के परिचय पत्र वितरण किये जा रहे है, अकाउंट का कार्य कम्पलिट करके आडिट रिपोर्ट तैयार कि जा रही है परंतु कार्य नहीं करने दिया जा रहा,और अपने अनुसार कार्य करने के लिए मारपीट व दबाव डाला जा रहा है,यह किसी भी प्रकार से उचित नहीं है, कार्यकारिणी समाज के एक एक पैसा का हिसाब सदस्यों को देने के लिए उत्तरदाई है, किसी भीड़ व असामाजिक तत्वों को नहीं इन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles