Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रांतीय कथा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में अरड़ाना के लोकेश आजाद सम्मानित 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद भीलवाड़ा महानगर (चित्तौड़ प्रांत )द्वारा प्रांत स्तर की कहानी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रखा गया जिसमें चार वर्ग किशोर वर्ग,युवा वर्ग ,प्रौढ़ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग रखें गये थे । इस आयोजन में श्री लोकेश कुमार मीणा “आजाद” की कहानी आधी रोटी को कोटा एवं भीलवाड़ा चित्तौड़ ( चित्तौड़ प्रांत ) युवा वर्ग में प्रथम स्थान चयनित हुआ । हाड़ी राणी मायड़ भाषा अर सिरजण मंच रोटेदा देवकी दर्पण ने बताया है कि हिंदी भाषा साहित्य में कहानी एक बहुत अलग विधा है और पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए गर्व की बात है किर परिषद के प्रांत स्तरीय आह्वान पर प्राप्त ३३५ कहानियों मे लोकेश आजाद की कहानी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । भीलवाड़ा के आदर्श विद्या मंदिर ,शास्त्री नगर प्रांतीय कथा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह 11 मई को रखा गया जिसमें कहानी के प्रमुख बिंदुओं पर बाहर से पधारे साहित्यकारों ने प्रकाश डाला । इसमें श्री लोकेश कुमार मीणा को प्रशस्ती पत्र ,तस्वीर एवं एक पुस्तक पारितोषिक के रूप में प्रदान की गई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा रहे अध्यक्षता विष्णु शर्मा हरिहर ,मुख्य वक्ता रवीन्द्र उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि अशोक कोठारी, विधायक भीलवाड़ा सहित उपाध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ द्वारा किया सम्मानित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles