Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अब ‘न्यू कोटा’ के नाम से होगी डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन की पहचान,नामकरण के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय की मंजूरी

कोटा, 11 मई। डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन अब जल्द ही ‘न्यू कोटा’ नाम से पहचाना जाएगा। केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए राजस्थान सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास के परिणामस्वरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन पर ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) जारी किया है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह शीघ्र ही गजट अधिसूचना जारी कर नाम परिवर्तन की जानकारी सर्वे ऑफ इंडिया सहित अन्य संबद्ध संस्थाओं को भेजे।राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद डकनिया तलाव स्टेशन को आधिकारिक रूप से ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के रूप में मान्यता मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि डकनिया तलाव स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से 111.18 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन नए कोटा क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ कोटा आने वाले विद्यार्थियों, उनके परिजनों, पर्यटकों और उद्यमियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles