Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

64 ऋद्धियां प्रकट होती है मुनिराजों को – पंडित पारस जैन शास्त्री

कोटा,11 मई । पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी दादाबाड़ी कोटा में परम पूज्य आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुरूदेव निर्यापक तीर्थचक्रवती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से आठ दिवसीय पुण्योदय सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर का सातवे दिवस पर अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि नसियां जी में आज की प्रातः कालीन प्रवचन में आज परम पूज्य आध्यात्मयोगी आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री विभोरसागर जी महाराज ने बताया की शिविर ही है शिव का द्वार महाराज श्री ने शिविर में सांगानेर संस्थान से आए हुए विद्वानों ,शिविरार्थियों ,विधान में बैठने वालो विधान पुन्यार्जक अल्पाहार पुन्यार्जक व् सभी पुन्यार्जक को आशीर्वाद दिया वह इस शिविर में कार्य करने वाले समस्त कार्यकर्ता वह मंदिर के पुजारीयो और मन्दीर वर्करो को भी बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया

 

संयोजक धर्मचंद जैन धनोप्या ने बताया कि प्रवचनों के पश्चात सांगानेर से पधारे पंडित श्री पारस जैन शास्त्री ने पुण्योदय सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर के समापन की अंतिम बेला में प्रातः काल जिनवाणी प्रभावना यात्रा एवं 64 रिद्धिमहामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक शिवरार्थियों ने रिद्धिधारी मुनिराजो की महाअर्चना की, संगीतमय महापूजा के साथ रिद्धियां के अर्थ को जानते हुए मंडल जी पर पुण्यार्जक परिवारों के द्वारा 108 मंडलों पर अर्घ्य समर्पित किए गए ।।

 

निदेशक हुकम जैन काका ने बताया दिनाक 11-05-2025 रवि वार सुबह प्रातः 7:30 से जिनवाणी प्रभावना यात्रा एवं 64 ऋद्धि महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 108 मंडलों के द्वारा ऋद्धिधारी महामुनिराजों की संगीतमय महाअर्चना की जाएगी। 64 ऋद्धि महामंडल विधान के मुख्य पुन्यार्जक जम्बू जी जैन ,अर्चना (रानी) जी अभिमन्यु जी दीपन्शी जी दिव्यांश जी मुस्कान जी जैन दुगेरिया सर्राफ. श्री धर्मंचंद जी हेमलता जी दीक्षा जी धनोप्या श्रीमती संतरा देवी,विमल जी,आशा दीदी जी,जितेंद्र जी,जतिन जी,रानी जी,रेखा जी गोयल श्रीमान पदम जी राजेन्द्र जी हुकम काका जी प्रकाश जी हरसोरा श्रीमान नन्द लाल जी संतोष जी अनिल जी अनीता जी दर्शन जी पूजा जी बरमुंडा शिविर संयोजिका अर्चना रानी जैन सर्राफ ने बताया कि रविवार सायंकालीन 7:30 से शिविर का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया है मुख्य अतिथि श्रीमान राजेश जी सोनल जी ओमांशी जी नवांशी जैन सेठिया आनंद डायग्नोस्टिक तलवंडी कोटा के द्वारा शिविर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले शिविरार्थीयों को चांदी के सिक्कों के द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमे प्रथम स्थान ,द्वितीय, तृतीय, एवं सांत्वना स्थान प्राप्त करने को पुरस्कृत किया गया एवं दादाबाड़ी पाठशाला के बच्चों के द्वारा एक लघु नाटिका “संपत्ति नहीं संस्कार दीजिए “प्रस्तुत की | प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा विद्वानों, मुख्य अतिथि , सभी पुन्यार्जको का सम्मान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles