Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जयपुर की होटल में सहकर्मियों ने किया महिला से गैंगरेप

जयपुर। जयपुर की होटल में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जॉब लगाने का झांसा देकर दो सहकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर धमकी देकर चुप करवा दिया। ब्रह्मपुरी थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपी सहकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसीपी (आमेर) भोपाल सिंह भाटी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी इलाके में रहने वाली 23 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। होटल में जॉब करने के दौरान दोनों आरोपियों से उसकी मुलाकात हुई थी। साथ जॉब के दौरान दोनों आरोपियों से उसकी बातचीत थी।आरोप है कि फरवरी-2025 में आरोपियों ने बातचीत के दौरान उसे मोटी तनख्वाह पर जॉब लगाने का झांसा दिया। होटल में अकेला पाकर जॉब का झांसा देकर दोनों आरोपी सहकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसको डराया-धमकाया। धमकी से डरी-सहमी पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles