Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस कमिश्नरेट में अस्थाई कन्ट्रोल रूम “जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष” स्थापित

जयपुर, 10 मई। पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जार्ज जोसफ ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य के मद्देनजर पुलिस नियन्त्रण कक्ष एवं अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पुलिस आयुक्तालय जयपुर में अस्थाई कन्ट्रोल रूम “जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष” स्थापित किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस व्हाट्सअप हेल्पलाईन बेसिक नंबर 0141-2366683 एवं व्हाट्सएप नंबर 9530422612 पर आमजन कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो द्वारा आतंकवादी घटना से संबंधित सूचनाओं एवं अफवाहों को भिजवा सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष पुलिस प्रशासन अग्निशमन एवं चिकित्सीय व्यवस्थाओं के मध्य समन्वय का कार्य 24’7 करेगा तथा हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली कॉल्स पर प्रभावी कार्यवाई करवाना सुनिश्चित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles