Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट,अमृतसर एयरपोर्ट बंद,

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से एयर स्ट्राइक की। इस दौरान 9 ठिकानों में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए। इस हमले के बाद से ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है।

हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। अंबाला कैंट, सिरसा सहित कई रेलवे स्टेशनों पर RPF की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। हरियाणा कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के तहत रखे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर का दौरा रद्द कर दिया है।अमृतसर एयरपोर्ट की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द कर उसे 10 मई शाम साढ़े 5 बजे तक बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भी सभी उड़ाने रोक दी गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू ने भी अपने आज के दौरे कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने शिमला में अधिकारियों की मीटिंग की। इसके अलावा सभी टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles