कोटा/ रविवार को भारतेंदु समिति की काव्य गोष्ठी, भारतेंदु समिति के सभागार में समपन्न हुई। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता व सरस्वती वंदना सुरेश चंद्र जी शर्मा ने की,व काव्य गोष्ठी का सफल संचालन मोहन लाल सेन ने किया, की काव्य गोष्ठी में तारा चंद तपस्वी राज, वेद प्रकाश “परकाश” मोहन लाल सेन, बालू लाल गोठवाल, सुरैश चंद्र शर्मा, सुधीर यादव, जनाब हफ़ीज़ राही , ओम प्रकाश पथिक उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी के पूर्व आये हुए सभी साहित्कारों ने माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। , काव्य गोष्ठी के पश्चात जनाब बशीर अहमद मयूख साहब की याद में 2 मिनट का मौन रख कर उनको हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।






