Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नरसिंह जयन्ती समारोह 11 को, पोस्टर का विमोचन

कोटा/अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत द्वारा विष्णु भगवान के चतुर्थ अवतार भगवान श्री नरसिंह की जयन्ती का भव्य समारोह गाँधी चौक में आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष चेतन मित्तल गोंदवाले व महामंत्री महेंद्र मित्तल ने बताया कि भगवान नरसिंह के स्वरूप द्वारा हिरण्यकश्यप के 25 फीट के पुतले का वध किया जाएगा।प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सोमवार को अग्रसेन सभागार में किया गया। इसमे संस्था के सोहनलाल गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, ओपी मित्तल, गोपाल मित्तल, श्याम सुंदर गर्ग, दीनदयाल अग्रवाल, आर आर मित्तल, दिनेश गर्ग, सुरेंद्र गोयल, डॉ. राजेश गोयल,

रविंद्र गुप्ता, शिवकुमार गोयल, महेंद्र मित्तल, गिरिराज मित्तल, आरसी गुप्ता, नरेंद्र मित्तल, महेश मित्तल, नंदकिशोर गर्ग, दिनेश मित्तल, निखिल गुप्ता, बृजकिशोर गोयल उपस्थित थे।राम दरबार व शिवजी की झांकी भी बनेगीअग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि 11 मई रविवार को श्री नरसिंह धर्मशाला गांधी चौक रामपुरा में राम दरबार, शिवजी, हनुमान, भक्त प्रह्लाद की झांकी सजेगी समारोह सांयकाल सूर्यास्त होते ही समय 6.45 बजे नृसिंह भगवान प्रकट्‌योत्सव होगा। इसके बाद आतिशबाजी के साथ हिरण्यकश्यप के पुतले का वध होगा। इस दौरान महाआरती की जाएगी। बाद में ठंडाई व प्रसाद वितरण होगा।

126 सालों से चल रही परंपरा

संस्था के सचिव महेंद्र मित्तल मठवाले के अनुसार यह परम्परा पिछले 127 वर्षों से चली आ रही है। पहले यह समारोह रामपुरा चोक में होता था। सन 1905 में दरबार द्वारा नरसिंह धर्मशाला के सामने (अभी गांधी चौक है) जगह उपलब्ध कराई। तभी से समाज द्वारा जनता जन के लिए समारोह आयोजित होता आ रहा है। जिसमे भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के पुतले का वध किया जाता है। आम लोग पुतले के कागज व लकडियाँ अपने घरों में ले जाकर घर के बाहर लगाते हैं। जिससे साल भर कोई परेशानी न हो। इसके बाद कई माताएं अपने छोटे छोटे बच्चों को भगवान की गोद मे देती हैं। मान्यता है कि नृसिंह भगवन का आशीर्वाद दिलाने से बच्चे रात को डरते नहीं हैं और बीमारियों से मुक्त रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles