Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिंदू शिवसेना की बैठक संपन्न सेना का होगा विस्तार, जोड़ेंगे नए सदस्य

कोटा 5 मई हिंदू शिवसेना की स्तरीय बैठक सोमवार को किशोर सागर तालाब स्थित सीबी गार्डन में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा व विचार विमर्श किया गया। हिंदू शिवसेना के प्रमुख बजरंग लाल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में हिंदू शिवसेना के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल विजयवर्गीय ने कहा कि देश में आतंकी और सांप्रदायिक घटनाओं को देखते हुए देश की रक्षा के लिए हिंदू शिवसेना को मजबूत करना बहुत जरूरी है इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में देश के लिए समर्पित और सनातन धर्म में निष्ठा रखने वाले युवाओं को हिंदू शिवसेना से जोड़ने का काम करें। शिवसेना का विस्तार राष्ट्रहित में उपयोगी होगा।

मुख्य रूप से पदाधिकारी राजू सोनी ,मनमोहन शर्मा ,विकास मंगल, देवराज अटवाल,सुमेर सिंह, सत्तू मीणा ,नरेंद्र सिंह,मुकेश सोनी, संदीप शर्मा, राजू बैरागी ,अंशु रावत, दीपक महावर , मुकेश महावर, राहुल कश्यप, राहुल गुर्जर, कुशाल धाकड़,विशाल नायक आदि मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles