देवऋषि नारद जयंती के उपलक्ष प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह इस वर्ष कोटा में होगा। 18 मई रविवार को प्रात: 11:00 बजे कोटा में आयोजित समारोह में चयनित पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।
विश्व संवाद केंद्र,चित्तौड़ के सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि छः श्रेणियों में पत्रकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्कृष्ट स्तम्भकार नारद सम्मान,उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार नारद सम्मान, उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) नारद सम्मान, उत्कृष्ट छायाकार (फोटो / वीडियो) नारद सम्मान , उत्कृष्ट महिला / स्त्री सरोकार , उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट नारद सम्मान दिया जाएगा । प्रत्येक वर्ग में चयनित पत्रकार को सम्मान स्वरूप 11,000/ की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी । इस निमित 10 मई 2025 तक गूगल फार्म निम्नलिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfkrK5PWCN2SY8BxCvrGiKDnosESUnRgRcFRzd-uDaViicIkg/viewform?usp=शेयरिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों का अवलोकन प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार की चयन कमेटी करेगी। पत्रकार स्वयं तथा उनके मित्र भी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ चयनित एक पत्रकार को ही सम्मान की राशि दी जाएगी ।कार्य क्षेत्र की दृष्टि से संघ के चित्तौड़ प्रांत में अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी , ब्यावर, प्रतापगढ़,सलूंबर, बारां व झालावाड़ जिले आते हैं, इन जिलों के पत्रकार ही इसमें भाग ले सकेंगे ।





