Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मुनि 108 श्री विभोर सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया की दान की दीवार को कोई भी विपत्ति लाघ नहीं सकती

आज अक्षय तृतीया पर्व और वह भी स्वार्थसिद्धि योग में पडना महान शुभ और सम्रद्धिदायक बताया गया है आज पुण्योदय क्षेत्र पर प्रवास कर रहे मुनि 108 श्री विभोर सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया की दान की दीवार को कोई भी विपत्ति लाघ नहीं सकती

आज के दिन दिया हुआ दान बीज से वटवृक्ष के समान फलित होता है जैन दर्शन में आहार दान, ज्ञान दान, ओषधिदान अभयदान के साथ ही पात्रदान को महत्वपूर्ण बताया गया है सभी धर्मो में दान की प्रेरणा दी है आज क्षेत्र पर दानदाताओं ने सभी प्रकार का दान बढ़ चढ़कर उत्साह पूरक दिया आज मुनि श्री कर आहारदान श्रीमान राजेन्द्र हुकुम जी काका प्रकाश जी हरसोरा परिवार को देने का सौभाग्य मिला है अध्यक्ष श्री जम्बू जैन सर्राफ़ ने बताया की पूर्व की भांति आज क्षेत्र पर इक्षुरस (गन्ने) का रस शुद्धता पूर्वक के निकालकर पिलाने के लिए तीन मशीन लगाई गई जिसमें स्वादिष्ट इक्षुरस पीने का आनंद लगभग 5100 लोगों ने लिया जिसकी अहिंसा चैनल वालों ने भी बहुत प्रशंसा की | एसी मानता है कि आज दान देने वाले को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है इसलिए दान अवश्य देना ही चाहिए आज यहां पर गौशाला में दान दाताओ के द्वारा चारा खिलाकर दान किया और आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अमृत धारा और निशुल्क ओषधि का वितरण किया गया मंदिर में भगवान आदिनाथ के मस्तक पर महाअभिषेक और शांतिधारा की गई पुण्योदय के बड़े बाबा पूजन विधान आयोजित किया गया

अर्चना रानी जैन सर्राफ़ ने बताया की आज मुख्य पुन्यार्जक श्रीमती ज्ञानवती जी जैन आरके जैन अदानी परिवार जयपुर एवं श्रीमान पदम जी राजेंद्र जी हुकुम जी काका प्रकाश जी प्रतीक जी वैभव जी समस्त हरसोरा परिवार परीशा के जन्मदिवस के उपलक्ष में श्रीमान जयकुमार जी सुमित जी संकी प्रॉपर्टी वसंत विहार नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर गौशाला में श्रीमान वीरेंद्र कुमार जी ऐड्‌व़केट्‌ परिवार कोटा ने किया

शांति धारा पुनर्जकों को अहिंसा चैनल द्वारा आचार्य श्री के सिक्के गिफ्ट दिए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles