कोटा माली सैनी समाज का 41 जोड़ो अरंडखेड़ा कैथून में धूम धाम से संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ दुर्गा शंकर सैनी एवं अतिथियों में विजय शंकर सैनी खजूरी, रामविलास सुमन ,गुरु नाथूलाल पहलवान,मनोज पूरी,डॉ लोकेश चतुर्वेदी,सरपंच ललतेश शर्मा,बालकृष्ण सुमन, कैप्टन बी एल सैनी,सत्यनारायण सुमन ,महेंद्र सुमन सहित अन्य मंचासिन रहे।ऊर्जा मंत्री श्रीमान हीरालाल ने वर वधु पक्ष को आशीर्वाद दिया और आलनिया बांध का पानी लाने का आश्वासन दिया
अध्यक्ष प्रभुलाल सुमन ने बताया सम्मेलन में समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी की अनूठी पहल बार वधू को तुलसी पोधा भेट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस वर्ष भी सैनी माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन अरण्डखेड़ा में 41 वर वधू को तुलसी का पौधा भेट कर नव विवाहित को सुख समृद्धि का आशीर्वाद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
समाज सेवी डा दुर्गा शंकर सैनी ने संबोधित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन को फिजूल खर्ची बचाने के लिए आयोजक और सैनी माली समाज को साधुवाद अर्पण किया। मुख्य आचार्य घनश्याम शर्मा ने फेरे करवाए
मुख्य आयोजक टीम समिति अध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सुमन पत्रकार, रामकल्याण वर्मा,धनराज बनवारी लाल बराना देबराज सुमन,विक्रम सुमन,महावीर सुमन,विशाल बराना यशवंत सुमन सूरज मल एवम् समस्त समाजबंधु उपस्थित रहे






