Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।वे 1 मई को मुंबई जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वह केरल जाएंगे और 2 मई को  विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरा जल बहु-उद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश जाएंगे और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles