Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वक्फ संशोधन कानून आम मुस्लिम व देशहित में – योगेन्द्र खींचीं

कोटा 28 अप्रेल। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में जी.एम. ए प्लाजा के सभागार में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कोटा शहर की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास की हमारे देश के सामूहिकता और प्रतिबद्धता को सामने लाता है।

वक्फ संशोधन कानून वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जरूरी था। वक्फ संशोधन कानून देशहित में मोदी सरकार का एक और साहसीक कदम है। इसके लिये भाजपा कोटा शहर की तरफ से हम पीएम मोदी जी का आभार व्यक्त करते है ।

यह कानून अल्पसंख्यक समुदाय के चुनिंदा बंधुओं को छोड़कर राष्ट्र हित में कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लाभ के लिए हैं।

यह कानून मुस्लिम समाज में उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लंबे समय से हाशिये पर रहे जिनकी आवाज अनसुनी रही जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा।

इसके माध्यम से मुख्य रूप से मुस्लिम माता बहनों गरीब और पसमांदा मुस्लिम भाइयों को लाभ मिलेगा।

संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकार की रक्षा में मददगार होगा।

वक्फ बोर्ड के पास देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी जमीन है। उसके बावजूद मुस्लिम समाज का हित नहीं हो रहा।वक्फ बोर्ड कानून चंद लोगों की कमाई का जरिया बन चुका था। मोदी जी द्वारा इसमें संशोधन कर गरीब मुसलमानों की भलाई का काम किया।अब संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकार की रक्षा में मददगार होगा।

कार्यक्रम जिला संयोजक योगेन्द्र सिंह खींचीं ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 20 अप्रेल से 05 मई 2025 तक ‘‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान’’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत जनजाग्रती के अभियान चलायें जायेगे।

निजामुद्दीन बबलू एवं महिप सिंह सोलंकी ने कहा की जन सम्पर्क कर आमजन को वक्फ संशोधन कानून के लाभ व इसके सच से आमजन को अवगत करवाया जायेगा। कुछ लोग इस कानून को लेकर भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहें है, लोगों को भडकाने का कार्य किया जा रहा है, उसे दूर करेगे। यह कानून देश हित में है। सभी को इसका स्वागत करना चाहिये।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा कार्यक्रम कोटा संभाग संयोजक शालिनी भटनागर, जिला सहसंयोजक चंद्रशेखर नरवाल, साहिल मिर्जा, इरशाद अली, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश से सलीम अब्बासी, युवा मोर्चा से संयोजक राहुल सिकरवार, कोटा उत्तर संयोजक युवा मोर्चा रोहित चंदेल, दक्षिण से ईशु दुबे, लाडपुरा से लोकेश नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा उत्तर से मुजीब अली, लतिफ मोहम्मद, दक्षिण से मुजाहिद हुसैन अंसारी, जावेद खान, लाडपुरा से मुन्ना खान, शहजाद अहमद सहित सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles