केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज रोजगार मेला में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अपनी एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “रोजगार मेला” में 51,000+ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मैंने भी विज्ञान भवन, दिल्ली में इस आयोजन में भाग लिया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह मेला सिर्फ नियुक्ति नहीं, नए भारत की नई उम्मीदों का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को अवसर देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।”





