Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बड़ी चुनौतियों का सामना कर पालन पोषण कर रहा है श्री मुक्ता जीवन सेवा संस्थान : संयुक्त निदेशक 

कोटा/श्री मुक्ता जीवन सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित विशेष विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन चंदन फार्म हाउस में संपन्न हुवा । संयोजक वर्धमान जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक सविता कृष्णीया थी, अध्यक्षता सुमंगलम ग्रुप के अध्यक्ष ईश्वरलाल सैनी ने की , जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि हरिमोहन शर्मा उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र , धीरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता , शुभम ग्रुप के निदेशक दीपक राजवंशी , भुवनेश गुप्ता महामंत्री वैश्य समाज कोटा , योगेश शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य कार्यक्रम में आमंत्रित किए गये थे । सविता कृष्णीया ने संस्थान को समाज कल्याण विभाग से सरकारी अनुदान दिलवाने का आश्वासन दिया है। ईश्वर लाल ने कहा कि संस्था रोजमर्रा कई चुनौतियों का सामना कर बच्चो का जीवन संवारने व उन्हें शिक्षा के साथ बेहतर जीवन जीने की व्यवस्था में जुटी हुई हैं । हरिमोहन शर्मा ने विमंदित बच्चो की प्रस्तुति देखकर दंग रह गए । संस्था से जुड़े सौ से अधिक भामाशाहों एवं सामाजिक संस्थाओ का सम्मान किया गया । आयोजन में संयोजक वर्धमान जैन , सचिव राहुल सेन , सी ए अंकित गुप्ता , रामचंद्र फौजी, राजकुमार सेन पुरुषोत्तम सेन , अमित सेन , अमित मोकमपुरा नितिन मेहता, अनीता नागर ने पूरा सहयोग दिया । मंच संचालन सुमित जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष आशा सेन ने अतिथि , आगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles