Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इस बैसाखी पर्व पर लें नेत्रदान अंगदान संकल्प,बाबा लक्खा सिंह ने किया अंगदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन 

हाड़ौती संभाग में नेत्रदान अंगदान देहदान जागरूकता के लिए ,कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन माध्यम से बैसाखी के पावन पर्व पर,बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब में, रविवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक नैत्रदान,अंगदान,देहदान संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

अंगदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब के गुरुद्वारा संचालक सरदार श्री बाबा लक्खा सिंह ने कहा कि,अंगदान का कार्य मनुष्य को ईश्वर तुल्य बनाता है,एक ब्रेनडेड व्यक्ति के दान किये अंग ,9 लोगों को मौत के मुँह से निकाल कर जीवन प्रदान करते है । आत्मा नश्वर है,वह तो तुरन्त ही एक शरीर से निकल कर,दूसरे शरीर में तुरंत ही जीवन पा जाती है,पर राख होने वाले शरीर से यदि किसी को जीवन मिलता है तो,इस कार्य से दिवंगत के मनुष्य जन्म को सार्थक बनाया जा सकता है।

बाबा लक्खा सिंह ने बैसाखी पर्व पर आने वाले सभी सेवादारों से अपील करते हुए कहा कि, शिविर में आकर नेत्रदान अंगदान का संकल्प लेकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर,उसको ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजकर अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिये प्रेरित करें।

शाइन इंडिया के डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि,शिविर में नेत्रदान-अंगदान-देहदान की पूरी जानकारी के साथ साथ,कॉर्निया की अंधता के मरीजों का पंजीकरण और दृष्टिबाधितों को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जायेगी। नैत्रदान,अंगदान,देहदान संकल्प लेने वाले लोगों को मौके पर ही संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles