Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाई सामाजिक क्रांति शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

कोटा, 11 अप्रैल | सर्व समाज, माली सैनी प्रबुद्धजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के महापर्व पर सुमन भारती स्कूल दादाबाड़ी में पुष्पांजलि कर नमन किया जयंती धूमधाम से मनाई |

इस अवसर पर उनके सिद्धांतो के अनुसरण में आज उड़िया बस्ती गणेश तालाब में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण कर सेवा संकल्प लिया गया | इससे पूर्व छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और चरणों में पुष्प अर्पण किए | सभी ने अपने आसपास किसी को भी अशिक्षित नहीं रहने देने का संकल्प लिया और शिक्षा में हर संभव मदद का प्रयास करेंगे | डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने समाज को महापुरुषों की जयंती को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मानने की अपील की गई जाति धर्म को भूलकर समानता के आधार पर पीड़ित मानव की सेवा करनी होगी

पुरुषोत्तम अजमेरा ने जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला | और जय ज्योतिबा वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक श्री पुरूषोतम अजमेरा द्वारा माली सैनी समाज के लगभग 30 से अधिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा की घोषणा की गई बाल कृष्ण सुमन ने महात्मा ज्योतिबा द्वारा शिक्षा में किए कार्य सदियों सदियों तक याद रहेंगे सभी वक्ताओं द्वारा समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने और हर बधु को शिक्षित करने की बात कही गई |इस दौरान सर्व समाज प्रबुद्धजन उपस्थित रहे

कई समाजों के पदाधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे मुख्य रूप से समाज सेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी,प्रदेश महामंत्री ओ बी सी विकास मंच पुरूषोतम अजमेरा , बाल कृष्ण जी अध्यक्ष फूल माली विकास समिति,कवि आनंद हजारी, पार्षद श्रीमती रेखा गोस्वामी,पवन सैनी ,

जगदीश मोहिल पूर्व पार्षद, श्याम मनोहर हरित,दीपक सुमन, भवानी शंकर सैनी,नरेंद्र नागर, तुषार सुमन,मुकेश धाकड़, बृजेंद्र शेर सिंह,गौरव तंवर,ज्योति कोली, प्रभु लाल सुमन,दिव्या मीणा,नितेश मालव,रामबाबू मालव, अनिल मालव,देवा गुजर,दीपेश मेहरा,सुरभि, रेना मीणा,भावना,हरिओम ,पृथ्वी राज,दीपक नागर भीम शंकर,,नीरज गौतम, धनराज सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles