Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का विस्तार करते हुए कोटा मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन किए गए 22 स्टॉल स्थापित किये

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का विस्तार करते हुए कोटा मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन किए गए 22 स्टॉल स्थापित किये

गए है।इस योजना के तहत स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर एक स्टेशन योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे है।लोकल उत्पाद की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, गंगापुर 4 स्टेशनों के स्टॉल को 2 हजार रूपए प्रति माह एवं अन्य सभी 15 स्टेशनों पर मात्र 1 हजार रूपए की दर से एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉलो का आवंटन किया जा रहा है। साथ ही योजना का लाभ देने के लिए प्रतिमाह 40 यूनिट मुफ्त विधुत उपभोग करने की छूट एवं स्टॉल की संचालन अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया गया है।

वर्तमान में बयाना- मलाई लड्डू, गंगापुर सिटी-खीरमोहन मिठाई, सवाई माधोपुर (2 स्टॉल) टाईगर पेंटिंग एवं हस्त शिल्प उत्पाद, इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी-बेसन के लड्डू, कोटा (2 स्टॉल) कोटा डोरिया साड़ी एवं सूट, सुवासरा-संतरे, विक्रमगढ़ आलोट-जैन साहित्य, बून्दी-हस्तनिर्मित पेटिंग एवं बारां मांगरोल खादी की बिक्री की जा रही है।

 

इसके अतिरिक्त भरतपुर, रामगंजमंडी, भवानी मंडी, झालावाड़ सिटी, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीर जी, छाबरा गुगोर, सोगरिया, लाखेरी एवं डकनिया तालाव जैसे 11 स्टेशनों पर स्थापित स्टॉल की आवंटन अवधि समाप्त होने के कारण इस स्टाल के संचालन के लिए स्थानीय बुनकर, स्वयं सहायता समूह एवं महिला सामाजिक संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles