शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के भावना विहार इलाके में प्रियांशु सोनी (22) ने अपने घर मे फाँसी लगा कर आत्महत्या की। घर पर काम करने आयी मेड ने युवक को पंखे से लटका देख पुलिस को सूचना की। मोके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को उतार एमबीबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी रूम में शिफ्ट करवा कर पोस्टमार्टम करवाया पुलिस सुसाइड के मामले की जांच में जुटी।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। मृतक युवक की मां कुम्भ स्नान के लिए गयी थी और पिता की पहले मौत हो चुकी है। वह सोने चांदी की दुकान चलाता है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






