कोटा /जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना भाजपा की राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के गरीब, वंचित वर्ग के लोगों को अच्छा, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को 8 रुपये में एक थाली में शुद्ध, ताजा और पौष्टिक भोजन दिया जाता है, जिसमें दाल, चपाती, चावल/खिचड़ी और सब्जी शामिल है। आमजन को सम्मानपूर्वक एक स्थान पर बैठाकर भोजन कराया जाता है।
श्री अन्नपूर्णा रसोई में आमजन बहुत ही कम राशी देकर भरपेट भोजन पाते है। रिक्शा चलाने वाले, ऑटो चलाने वाले, ठेले चलाने वाले या राहगीर सभी आमजन सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे है।
आज कार्यक्रम संयोजक अर्चना भार्गव ने इस श्री अन्नपूर्णा रसोई की शुरूआत की है। इस रसोई में गुणवत्ता एवं साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। राजस्थान सरकार की इस योजना से लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां प्रतिदिन प्रातःकाल नाश्ता, उसके उपरांत लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पूर्व भी एक अन्नपूर्णा रसोई चल रही है। वहां भी गुणवत्तापूर्ण भोजन आमजन को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, बोरखेडा मण्डल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज वात्स्य, मुकेश मेघवाल, शीतलमल गोयल, साधना चौपडा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






