Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के सीए ग्रुप ने बजट को उर्धमुखी बताया 

कोटा . चार्टर Blessings एसोसिएशन कीं और से लोकसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर परिचर्चा कोटा मे हुई जिसके सभी ने बजट में मिली जुली प्रतिक्रिया ज़ाहिर की । बैठक में सीए अंकित गुप्ता , सीए मोहित जैन , सीए नितेश जिंदल , सीए रोहित पटौदी, सीए तपन काबरा, सीए अक्षय गुप्ता व सीए राहुल जैन मौजूद रहे । बजट इस बार पूर्णतया छोटे आय, माध्यमवर्गीय व व्यापारियों के हित का रहा है । महिलाओं को आंगनवाड़ी में नई स्कीम का तोहफ़ा दिया गया वही एससी एसटी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इसे प्रभावशाली बनाया गया है । फुट वियर व चमड़ा क्षेत्र में युवाओ को रोजगार के नए अवसर देने की योजना रखी गई है वही देश को निर्यात क्षेत्र से लाभ प्राप्त होने की संभावना व्यक्त की गई है । मेडिकल व इंजीनियरिंग क्षेत्र में सीट बढ़ाने का निर्णय भी स्वागत योग्य है व किसानों को नई प्रधानमंत्री धन धान्य योजना से जोड़ने के बाद गुणवत्ता युक्त फसल व आय के नए आयाम स्थापित होंगे । हमारे बुजुर्गों का भी ध्यान रखा गया है उनको टैक्स छूट दुगुनी कर एक लाख किया है । अंत में आयोजक भुवनेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया व बजट को उर्धमुखी बनाने पर शुभकामनाएँ प्रकट की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles