कोटा।1 फरवरी।भाजपा कोटा शहर जिला महामंत्री मुकेश विजयवर्गीय नें लोकहित की भावना और विकासात्मक सोच से प्रेरित इस बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला जी सीतारमन का आभार प्रकट किया और कहा कि यह विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है जिसमें हर वर्ग विशेषकर निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिये आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायेगा।महामंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह सर्वस्पर्शी और कल्याणकारी बजट देश के विकास को गति देगा। बजट में विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी गई है। यह बजट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सर्वांगीण दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें गरीबों का कल्याण, किसानों का उत्थान, मातृशक्ति का सम्मान और नौजवानों के लिए अवसर शामिल हैं।यह बजट न केवल ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वर्णिम भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम भी साबित होगा।






