Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेडिकल में 5 साल में 75000, IIT में 6500 एवं मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें बढने से कोटा कोचिंग को लगेगें पंख -राकेश जैन

कोटा। केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार द्वारा जनहितैषी बजट प्रस्तुत करने पर खुशियों के पल में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में जी एम ए प्लाजा के बाहर रोड पर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करते हुए आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । बजट को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। युवा, किसान, महिला, व्यापारी, सहित सभी वर्गों के लिये बजट में बहुत कुछ है। शानदार बजट को लेकर भाजपा कोटा शहर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया गया।

 

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेडिकल एवं आई आई टी में जो सीटें बढ़ीं है, उसमें निश्चित रूप से माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला का पूर्ण सहयोग रहा है। इससे कोटा कोचिंग को पंख लगेंगे। कोटा में बड़ी संख्या में लोग कोचिंग संस्थानों से जुड़े हैं। कोटा आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इसके लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला को बहुत बहुत साधुवाद।

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 3.0 का पहला शानदार बजट है। इससे देश के नागरिकों की जेब भरेगी।

– मोदी सरकार विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है।

– यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है।

– हर भारतीय के सपनो को पूरा करने वाला बजट है।

– केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आठवीं बार बजट प्रस्तुत किया गया।

– राष्ट्र निर्माता मध्यम वर्ग के लिए मोदी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा यह रहा है कि 12 लाख तक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

– इससे मध्यम आयवर्ग परिवारों ने बहुत राहत महसूस कि है।

– जिनके पास रहने को घर नहीं, योजना के तहत ऐसे एक लाख लोगों को नया घर मिलेगा।

 

 

वित्त मंत्री ने ऐलान किया की इनकम टैक्स के लिये देश मे नया कानून आयेगा। अगले सप्ताह में नया इनकम टैक्स बिल आने वाला है। इनकम टैक्स स्लैब का ऐलान नये बिल में होगा।

 

बजट 2025 में सस्ता:-

 

– चमड़े से आयत शुक्त हटाया गया ।

– मोबाइल बैटरी पर छूट, मोबाइल फोन सस्ते होंगे ।

– भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे ।

LCD-LED टीवी सस्ते होंगे । इलेक्ट्रिक कारें भी सस्ती होंगी ।

 

शिक्षा:-

. IIT और IISC में 10 हजार फेलोशिप मिलेंगी।

– मेडिकल एजुकेशन में अगले साल 10 हजार सीटें बढेगी। मेडिकल मे 5 साल में 75000 सीट बढेगी।

. IIT में 6500 सीटें बढायी जायेगी। इससे कोटा कोचिंग को पंख लगेगे।

– सरकार स्कूलों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बनेगी।

– भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम की मदद से स्कूल और हायर एजुकेशन के लिये डिजिटल किताबें मिलेंगी।

– प्राइमरी स्कूलों में ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलेगी।

. AI Excellence सेंटर बनाए जाएंगे।

– शिक्षा को एआई से जोडेगे।

– हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिये 10 लाख तक के लोन में सरकारी मदद मिलेगी।

-7.5 लाख तक के लोन पर 75 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी सरकार देगी। यानी लोन न चुका पाने पर बैंक 75 प्रतिशत पैसा सरकार से वसूलेगा।

-10 लाख तक के लोन पर सालाना ब्याज का 3 प्रतिशत पैसा सरकार देगी।

-500 करोड के बजट से 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एआई फॉर एजुकेशन बनेगे

-ग्लोबल कोलैब के साथ नेशनल सेंटर फॉर स्किलिंग के 5 नये सेंटर बनेगे।

 

भारत ट्रैड नेट की स्थापना:-

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना: ‘भारत ट्रेड नेट‘ (BTN) की स्थापना की जाएगी, जो व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा. BTN को अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप बनाया जाएगा‘ ।

 

आय पर टैक्स:-

-राष्ट्र निर्माता मध्यम वर्ग के लिये 12 लाख रूपये तक आय में कोई टेक्स नहीं देना होगा।

-24 लाख से ज्यादा की आय पर 30 प्रतिशत टेक्स लगेगा।

-टैक्स रिटर्न फाइलिंग लिमिट बढ़ाकर 4 साल किया

-नए टैक्स रेजिम के अंतर्गत आने वाले टैक्स पेयर्स को ₹75 हज़ार के स्टैंडर्ड डिडक्श के चलते इनकम टैक्स की छूट ₹12.75 लाख की कमाई तक मिलेगी.

-सीनियर सिटीजन के लिये बडा ऐलान किया गया, टैक्स छूट दोगना, ब्याज पर छूट 50 हजार से बढाकर 1 लाख की गयी।

-दो घर के मालिकों को भी टैक्स में राहत, रेंट पर टीडीएस की सीमा 2.4 लाक्ष से बढाकर 6 लाख रूपये की गयी।

-राजकीय घाटा जीडीपी का 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान।

-12 महत्तवपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट

 

 

किसानो के लिये:-

-किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान ।

-किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख ।

 

स्वास्थ्य विभाग:-

-स्वास्थ्य के लिहाज से देश के हर जिले में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे।इन्हें अगले तीन साल में खोला जाएगा।

-36 जीवन रक्षक दवाओं की कस्टम ड्यूटी में छूट ।

-कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाइयों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स।

-6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।

-मेडिकल उपकरण सस्ते होगे।

 

व्यापार, लोन, क्रेडिट कार्ड:-

-स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी कवर 20 करोड़ रुपए होगा और छोटी कंपनियों के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे।

-ऋण तक पहुंच में सुधार करने के लिए, क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाया जाएगा।

-सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक, जिससे अगले 5 वर्षों में1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण मिलेगा।

-स्टार्टअप के लिए, 10 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये तक, 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण के लिए गारंटी शुल्क को 1 प्रतिशत तक कम किया जा रहा है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान ।

-कंपनियों के मर्जर का तरीका आसान बनाया जाएगा।

-खाद्य तैल में आत्मनिर्भरता के लिये 6 साल का मिशन, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नयी नौकरी पैदा करने का लक्ष्य।

-भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनायेगे।

 

 

हवाई सेवा:-

-रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये मॉडिफाइड उड़ान स्कीम लॉन्च होगी ।

-120 नए गंतव्यों को जोडने के लिये संशोधित उडान योजना शुरू होगी।

-अगले 10 साल में 4 करोड़ पैसेंजरर्स बढ़ाने का लक्ष्य, यात्री सुविधाओं के लिये।

 

डाक विभाग में बदलाव:-

-भारतीय डाक विभाग सार्वजनिक संगठन में बदला जाएगा।

 

इंश्योरेंस विभाग:-

-इंश्योरेंस सेक्टर के लिये 100 एफडीआई की मंजूरी दी गयी।

 

जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, हरिहर गौतम, रेखा खेलवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, प्रदेश सोशल मीडिया से मयंक सेठी, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ से महिप सिंह सोलंकी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ से अनिल तिवारी, अशोक बादल, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी, पार्षद राकेश पुटरा, ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा से साहिल मिर्जा,मण्डल अध्यक्ष से चंद्रप्रकाश महावर, नरेन्द्र मेघवाल, संजय समीर सैनी, दिनेश सरसिया,मण्डल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, धर्मेन्द्र सिंह हाडा, कुलदीप सिंह तलवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रिचा राव, प्रदीप राठौर, रोहित चंदेल, सहित जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles