Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के सेंट्रल जेल में कोटा सिटी पुलिस का छापा 

के डी अब्बासी

कोटा, जनवरी।कोटा शहर पुलिस ने आज फिर केन्द्रीय कारागृह कोटा में की औचक जांच।की है। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आज सांय 04.40 बजे से सांय 05.15 बजे तक केन्द्रीय कारागृह कोटा में श्री हुकुम कंवर, सहायक कलेक्टर (मुख्यालय) एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कोटा एवं श्री दिलीप कुमार सैनी, अति. पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर के निर्देशन में श्री गंगा सहाय, वृत्ताधिकारी वृत्त द्वितीय, कोटा शहर, श्री राजेश टेलर, वृत्ताधिकारी, वृत्त तृतीय कोटा शहर, श्री मनीष शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त चतुर्थ कोटा शहर, श्री लोकेन्द्र पालीवाल, वृत्ताधिकारी वृत्त पंचम, कोटा शहर एवं कोटा शहर के 16 थानाधिकारीगणों सहित श्री राजेन्द्र कुमार, जेल अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह कोटा, श्री धारा सिंह, कार्य. उप अधीक्षक एवं कारापाल, श्री हरिकेश मीणा, कारापाल, श्री रोहित कौशिक, कारापाल व सुश्री फरजाना बानो, कार्य० उपकारापाल, महिला बंदी सुधार गृह समेत 190 पुलिस / जेल कार्मिकों द्वारा केन्द्रीय कारागृह कोटा के बदियों के सामान, बैरिक, लंगर, अस्पताल, हार्डकोर वार्ड की सर्किट डिटेक्टर एवं मेटल डिटेक्टर, एवं डॉग स्कवाड के माध्यम से गहनता से संयुक्त रूप से सघन तलाशी ली गई।

सघन चैकिंग एवं तलाशी के दौरान कारागृह एवं बंदियो के पास कोई अवैध / निषिद्ध सामग्री बरामद नही हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles