के डी अब्बासी कोटा,
जनवरी। कोटा शहर के गुमानपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास रामचंद्रपुर से ओम प्रकाश दुर्गा लाल गिरिराज राजू पहलाद, सुवन सिंह को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस हजार की नकदी और ताश के पत्ते बराबर किए हैं। कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते बताया कि अवैध गतिविधियों पर पाबंदी लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में गुमानपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर की नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक कुंवर सिंह कांस्टेबल राजेश शत्रुधन को शामिल किया। इस पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए जुआरियों को दबोचा।






