Thursday, April 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में कंबल बांटे गए

कोटा /रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में आज कंबल बांटे गए।

संभाग महामंत्री संजय गोयल महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि अधिक सर्दी होने के कारण फुटपाथ पर सोने वाले राहगिरो को संभागीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी अग्रवाल के नेतृत में 51 कंबल बांटे गए ।अग्रवाल ने बताया कि आज इस बार सर्दी अधिक होने के कारण आज शाम को 6 बजे से अग्रसेन चौराहा पर एवं किशोर सागर पाल गोपाल निवास बाग पर सर्दी में फुटपाथ पर सोए हुए लोगों को कंबल उड़ाया गया ।आज के कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ,मंत्री दिनेश अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल,संजय गोयल,गजानंद सिंघल महिला अध्यक्ष कमला मित्तल ,आराधना अग्रवाल संगीता गर्ग ,अंबिका गर्ग, राखी बंसल, रजनीश गर्ग आदि संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles