Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

– देवो द्वारा अभिषेक चमत्कार देखने उमड़े हजारो श्रद्धालु, णमोकार मंत्र से गूंजा नसियां जी मंदिर

कोटा,  श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी जैन मंदिर दादाबाड़ी में अद्भुत चमत्कार हुआ। रविवार को मंदिर में देवों द्वारा बड़े बाबा भगवान आदिनाथ की मूर्ति पर स्वतः ही अभिषेक होने लगा। इस चमत्कार की खबर फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पूरे जैन व अन्य समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।

मंदिर के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि शाम को 5 बजे मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए वो मंदिर प्रथम तल पर पहुंचे जहां अकस्मात उनकी नजर बड़े बाबा की मूर्ति पर पड़ी तो अचानक से उन्हें मूर्ति पर स्वतः ही अभिषेक होता हुआ नजर आया। उन्होंने पास जाकर देखा तो चमत्कार देखकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर के कमेटी और समाज के फेसबुक ,सोशल मीडिया ग्रुप पर फोटो व वीडियो शेयर किया। जिसके बाद इस चमत्कार देखने व इस अद्भुत दृश्य को देखने व दर्शन लाभ के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। मंदिर बड़े बाबा के जयकारों और नवकार णमाकार मंत्रों के जाप से गुज उठा।

 

नसिया जी मंदिर के निदेशक हुकम जैन काका, ने बताया कि 2014 में परम पूज्य गुरुदेव संत सुधा सागर महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही इस पाषाण (पत्थर) को देखने व स्पर्श करने पर कहा था कि यह पाषाण बड़ा ही चमत्कारीव अनरजे टिक है और यह पत्थर कभी बड़ा अतिशय दिखाएगा, क्योंकि इसमें बहुत एनर्जी है । उसके बाद 2023 में थोड़ा बहुत चमत्कार दिखाई दिया था, लेकिन आज प्रतिमा से अभिषेक की हजारो पूर्ण जलधारा स्वत: ही अनवरत बह रही हे

जैसे ही यह खबर सागर में विराजित परम पूज्य गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज के वहां श्रेष्ठियों को वह महाराज श्री को मिली तो महाराज से लोगों ने जिज्ञासा समाधान में जिनवाणी चैनल पर पूछा तो महाराज श्री ने 2014 का पूरा वृतांत महाराज श्री द्वारा अपने मुखारविंद से बताया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles