Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कोटा शहर के नेतृत्व में ‘’मन की बात’’ के 118 वें संस्करण का जिला स्तरीय भव्य प्रसारण  

 

कोटा 19 जनवरी । कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे जी एम ए सभागार, जीएमए प्लाजा कोटा में बडी एलईडी स्क्रीन पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से कोटा शहर के मन की बात कार्यक्रम में भव्यता से देशवासियों का जुडाव हुआ।

 

कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही ने बताया कि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का डंका संसार में बज रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो भारत देश के लिये सपने देखे जाते थे, आज वो मोदीजी के नेतृत्व में पूर्ण हो रहे हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्टार्टअप योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सशक्तीकरण के लिये लखपती दीदी योजना, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया जैसी योजनाओं से आज भारत देश आत्मनिर्भर बन रहा है। जो हम दूसरे देशो से आयात करते थे आज उन वस्तुओं का निर्माण हमारे देश मे हो रहा हैं, और हम आयातक से निर्यातक बन रहे है। यह पल हम सभी के लिये गौरव का क्षण हैं। हम सभी को इसके लिये मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिये।

 

कार्यक्रम सहसंयोजक कुलदीप सिंह तलवार ने बताया की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्पूर्ण देश को अपना घर एवं देशवासियों को अपना परिवारजन मानते है। इसी भावना को लेकर मोदी जी हर बार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपने मन की बात देशवासियों के साथ साझा करते है।

 

इसी कडी में आज मन की बात कार्यक्रम के 118 वें कड़ी का प्रसारण हुआ। इस बार के मन की बात के कार्यक्रम में कोटा नगरी में उपस्थित प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, सामाजिक संसथाओं के प्रतिनिधि एवं युवाओं को जोड़ते हुए, देशवासियों के सम्मुख सजीव प्रसारण किया गया । कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चौनलों के माध्यम से किया गया।

 

राकेश जैन ने बताया की मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश के अलग अलग राज्यों से, देश में छुपी हुई प्रतिभाओ के साथ साथ अनेको विषयों को लेकर चर्चा करते है। जिससे हमारे देश के प्रतिभावानो से चर्चा कर उनका हौसला बढाते हैं। मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार जिस विषय या जिस उत्पाद के बारे में देशवासियो के सामने चर्चा करते हैं उस उत्पाद को एक तरह से पंख लग जाते है। और उस उत्पाद की मांग कई सेंकड़ो गुना तक बढ जाती है जिससे कई देशवासियों को रोजगार और नया बाजार मिलता हे

देश के कई वैज्ञानिक हो या देश में छुपी हुई अनेको प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिलने से वो पलायन कर जाते थे। किंतु मोदी जी ने स्टार्टअप के माध्यम से उन सभी व्यक्तियों, उनके नवाचारों, उनकी शक्तियों, उनकी प्रतिभाअें को उचित मंच दिया हे,आज मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया के माध्यम से भारत देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

 

मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमें विकास के साथ विरासत को भी सहेजना है। महाकुंभ में दुनियाभर के लोग आ रहे है, ये एक सामाजिक एकता को बढाने वाले पर्व है। महाकुंभ एकता का महाकुंभ है। यह हजारों सालों से चली आ रही परंपरा है।

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, व नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी , पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र राही, सह संयोजक कुलदीप सिंह तलवार, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, महिला मोर्चा पूनम जैन, सुनिता सामरिया, युवा मोर्चा से नरेन्द्र मेघवाल, सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,सामाजिक संस्थाओं, समाजो व विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि ,आमजन, मातृशक्ति, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित बडी संख्या में आमजन ने अपनी सहभागिता दी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles