कोटा 18 जनवरी । भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र राही, सह संयोजक कुलदीप सिंह तलवार के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे जी एम ए सभागार, जीएमए प्लाजा कोटा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखने का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम की 118 कड़ी में, देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे । इस बार के मन की बात के कार्यक्रम में कोटा नगरी में उपस्थित महानुभावों को जोड़ते हुए, देशवासियों के सम्मुख सजीव प्रसारण किया जाएगा । कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चौनलों के माध्यम से किया जायेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,सामाजिक संस्थाओं, समाजो व विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि ,आमजन, मातृशक्ति, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।





