Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने दो चाकूबाज को किया गिरफ्तार

 

डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़

 

भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने दो चाकू बाजू को किया गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा,जनवरी। कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने आज अपनी पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद रशीद, कमलेश कुमार, कांस्टेबल मोहित अंबाराम लेखराज और प्रवीण के साथ चाकूबाज अरबाज खान उर्फ बूटा और जय सिंह को तेज धारदार छूरी के साथ गिरफ्तार किया। कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद रशीद ने माला रोड शिव मंदिर के पीछे अरबाज खान उर्फ बूटा को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सीआई रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने हुसैनी नगर मेन रोड से जय सिंह को छुरी के साथ गिरफ्तार किया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles