Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी नहीं रुका चाइनीज मांझे का खेल,चाइनीज मांझे से कई हुए घायल

के डी अब्बासी

कोटा,जनवरी। कोटा शहर पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार कार्यवाही के बावजूद भी चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पाई और मकर संक्रांति के मौके पर जमकर चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई गई। कोटा पुलिस ने पहली बार चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर कई मांझा बेचने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की,भीमगंजमंडी पुलिस सहित अनेक थाना पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कीडिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार टेलर ने अपनी पुलिस टीम के साथ चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उसको पूरी तरह से रोकने का प्रयास किया। कोटा पुलिस की सख्ती के बावजूद चाइनीज मांझे का पतंग उड़ाने में काम में लिया गया। आज दिन में लगभग तीन बजे भदाना की पुलिया के पास मेरे मुंह के पास आकर चाइनीज मांझा अडा और मेरी आंख के पास और चेहरे पर कट लग गया। अच्छा हुआ मैने गले में मफलर लगा रखा था इसलिए गला कटने से बच गया। पहली बार ऐसा अनुभव हुआ कि चाइनीज मांझा तो धारदार चाकू से भी तेज रफ्तार से इंसान के जिस्म को काटता है। चाइनीज मांझा मात्र अड़ने पर घाव कर देता है तो इस बात से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसको खींचने पर तो गर्दन आसानी से कट सकती। हम सब को मिलकर चाइनीज मांझे को रोकने का प्रयास करना चाहिए, पुलिस भी जभी सफल हो पाएगी जब हम उनका साथ दे और चाइनीज मांझे को पतंग उड़ाने के लिए नहीं खरीदे बल्कि चाइनीज मांझा बेचने वालों की शिकायत पुलिस तक पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles