Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के संकल्प के साथ काम करें सामाजिक कार्यकर्ता : बिरला*

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर मकर संक्रांति के अवसर पर अभावग्रस्त परिवारों की महिलाओं के लिए नि:शुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नयापुरा उम्मेद क्लब ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्पीकर बिरला ने महिलाओं को कम्बल भेंट करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर 5 हजार से अधिक महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए।

 

स्पीकर बिरला ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारत की समृद्ध सभ्यता और उत्सवधर्मी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन दान, दया, करुणा और समर्पण के साथ संकल्प का भी महत्व है। मेरा सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे वर्षभर सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से समाज के अंतिम वर्ग के कल्याण के लिए संकल्प लें।

 

उन्होंने कहा कि सेवा का महत्व हमारी भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारी परंपराओं में सेवा को सर्वोत्तम धर्म माना गया है। “नर सेवा, नारायण सेवा” का सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि जरूरतमंद की मदद करना, वास्तव में ईश्वर की पूजा के समान है। भारतीय जनमानस के हृदय में यह भावना गहरी बसी हुई है। यह कम्बल वितरण कार्यक्रम उसी सेवा भावना का एक छोटा सा उदाहरण है।

 

महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी क्षेत्र में हमने गर्भस्थ शिशु और मातृ स्वास्थ्य की रक्षा के लिए “सुपोषित मां अभियान” की शुरुआत की है। लेकिन यह हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचे, यह हम सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि हमारी माताएं और बहनें आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को कुशल बनाएंगे, ताकि उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध हो सके।

 

समाज को जागरूक करेंगे

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्पीकर बिरला की जनता के प्रति संवेदनशीलता सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बिरला के नेतृत्व में इस क्षेत्र के समुचित विकास के साथ लोगों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करेंगे।

आम जन मानस के हर सुख दुख में उनके साथ खड़े रहना भाजपा परिवार संस्कृति का हिस्सा है। हम सभी कार्यकर्ता इसी भावना से काम करेंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे।

………………………………

*शहर भाजपा लॉन्च करेगी पॉर्टल*

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कार्यक्रम के लिए 2 हजार महिलाओं को कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा था लेकिन महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण 3 हजार अतिरिक्त कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर भाजपा एक पोर्टल लॉन्च करेगी। पोर्टल में केंद्र-राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्पीकर बिरला की पहल पर संचालित प्रकल्पों की जानकारी होगी। हर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वो अपने आस पास पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाए। स्पीकर बिरला के निर्देशानुसार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन श्रमदान कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदना देंगे। इस दौरान दक्षिण निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास, सुभाष चंद्र बोस चैरिटेबल ट्रस्ट के कुलदीप तलवार, सकल दिगम्बर जैन समाज के महामंत्री विनोद जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles