Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तीन दिवसीय 109 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 31जनवरी से

 

कोटा,13 जनवरी ‌। कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम के तत्वावधान में आगामी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इसमें 109 कुंडी यज्ञ की व्यापक तैयारियां की जा रही है।

श्री कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम के मुख्य संचालक यज्ञदत्त हाडा एवं युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे गीता भवन से भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो शाम 6:00 बजे महा आरती के साथ बोरखेड़ा आश्रम पर पहुंचेगी। सायं 8 से 10:00 बजे तक भजन संध्या होगी। 1, 2 फरवरी को प्रातः 6:00 बजे मंगल आरती एवं 8:00 से देव पूजन तथा 8 से 11:00 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा दो पर तीन से पांच बजे तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी रात्रि को 8:00 बजे से संतों के प्रवचन होंगे। 2 फरवरी को प्रातः 6:00 बजे मंगल आरती के बाद 8:00 बजे गायत्री महायज्ञ होगा उसके बाद दीक्षा संस्कार, नशा मुक्ति ,बेटी बचाओ ,जल संरक्षण आदि पर विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। हरिद्वार के सर्वोदय सेवा आश्रम की सरला देवी ,कोटा में कबीर पार्क संस्थान के संत प्रभाकर जी एवं ज्ञानी गुरु नाम सिंह अंबावली आर्य समाज के पंडित बिरधी चंद शास्त्री, भागवत कथा आचार्य पंडित कमलेश शर्मा बृजवासी आदि का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में कोटा एवं आसपास क्षेत्र मध्य प्रदेश आदि से बड़ी संख्या में साधकों के आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles