Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पार्श्वनाथ रेजीडेंसी समिति ने किया मकर संक्राति व नववर्ष मिलन समारोह 

कोटा 12 जनवरी। कुन्हाडी स्थित पार्श्वनाथ रेजीडेंसी समिति के तत्वाधान व भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में मकर संक्राति व नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन रखा गया।

पार्श्वनाथ रेजीडेंसी समिति अध्यक्ष अजय सिंह पंवार, राजेन्द्र शर्मा, डॉ.संदीप कुमार, हरिमोहन गुर्जर सहित समिति पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राकेश जैन को दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राकेश जैन ने समारोह में स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद को याद कर नमन किया। सभी को मकर संक्राति व नववर्ष की शुभकामनायें दी।

 

इस अवसर पर वहां किड्स डांस, कपल डांस सहित प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने स्थानीय मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

 

जिस पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने मूलभूत समस्याओ के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि इस वक्त राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।आपके मूलभूत सुविधाओं को लेकर हो रही समस्याओं के समाधान करवाने की जिम्मेदारी सरकार की है और हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचायेंगे जिससे आपकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। पानी, बिजली, रोड लाइट, सडक आदि से संबंधित किसी भी तरह की समस्या हो उसका समाधान होगा।

 

राकेश जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर के तत्वाधान में 14 जनवरी मकर संक्राति के पावन पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को 2000 की संख्या में कम्बल वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिले इसके लिये हम सभी को इस पुण्य कार्य में सहभागी होना चाहिये।

 

इस अवसर पर राकेश जैन ने एक आग्रह किया की आमजन समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है और वह समाधान भी करेगी इसके साथ साथ आप सभी मिलकर सप्ताह या 15 दिन में एक दिन सामूहिक श्रमदान करने का निश्चय करें। इससे कोलोनी का कायाकल्प हो जायेगा। इसके साथ साथ पूरे कोटा शहर में इससे जनजागृती भी आयेगी ।

 

इस अवसर पर समारोह में , मंडाना सरपंच रमाकांत गौतम, धर्मेन्द्र शर्मा, हितेष गुप्ता, ओ पी गुप्ता, राघव गुर्जर, महावीर सुमन, दीपक सुमन, विष्णु सुमन, पिंटू सुमन सहित पार्श्वनाथ रेजीडेंसी में निवासरत परिवारजन उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles