Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुरक्षित वाहन चलाएंगे तो सुखी रहेंगे , गांधीवादी तरीके से आमजन को किया जागरूक

कोटा.

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात, आरटीओ व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है । शुक्रवार को कोटा सड़क सुरक्षा समिति व लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के सहयोग से कुन्हाडी चौराहे पर गुजरते हुवे वाहनों को यातायात नियमों व रोड सेफ्टी नियमों की पालना करने की समझाइश का कार्यक्रम किया गया ।

शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, कोटा सड़क सुरक्षा समिति के सचिव भुवनेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को सड़क पर चलने के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए, इसकी जानकारी दी। जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना उन्हें हेलमेट पहनाया गया, सीटबेल्ट लगाए जाने और उसके लाभ बताए गए। इसके साथ ही कई लोगों को फूल देकर बताया गया कि सुरक्षित वाहन चलाएंगे तो सुखी रहेंगे और आपका परिवार भी निश्चिंत रहेगा। लोगों को बताया गया कि जीवन अनमोल है, सड़क सुरक्षा के तहत अपनाए जाने वाले नियमों का पालन करेंगे तो जीवन निर्विघ्न होगा। लायंस क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष एके गुप्ता एवं रजनी गुप्ता ने भी लोगों के साथ कोटडी चौराहे सहित अन्य जगह पर समझाइश की गई। इस दौरान पुलिस और आरटीओं के अधिकारी व स्टॉफ भी मौजूद रहा। आरटीओ ट्रेफिक इंस्पेक्टर गिरधारी लाल मीणा ने भी अहम जानकारी दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोहनजीत व जगदीश गांधी सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजन में मुख्य समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता की स्मृति भी की गई । उनके सदस्य डॉ क्षिप्रा गुप्ता व अंकित पोरवाल ने उनकी पुण्यतिथि के तहत रोड सेफ्टी कार्यक्रम में सहभागिता दी । उनके द्वारा कार चालकों को फूलों का गुलदस्ता देकर सुरक्षित ड्राइविंग करने के संकल्प को पूरा करने की अपील की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles