Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की

कोटा 3 जनवरी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के कोटा आगमन में नयापुरा चौराहा पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, के सानिध्य में 51 किलो का पुष्पहार पहनाकर एव पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

 

सावित्री बाई फुले जयंती पर मंचस्थ जनप्रतिनिधियों ने आदरणीय सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की।

 

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का शानदार बजट पेश हुआ जिसकी विधानसभा में विपक्ष ने भी तारिफ की थी बजट ऐसा था जिसमें प्रत्येक क्षैत्र को बहुत कुछ मिला। विधायक किसी भी पार्टी का हो सभी के साथ समानता रखी गई जल ,बिजली ,आंगनबाडी, सड़को जैसे समस्त कार्यो एव निर्माण सहित सभी कुछ बजट दिया गया ऐसा बजट पूर्व में कभी नहीं मिला।

 

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी नारी शक्ति को लेकर पूरी सजगता के साथ और सदैव नारी शक्ति को मजबूत ताकतवर बनाने के लिये कार्य करती है।

आदरणीय सावित्री बाई फुले ने जीवन में नारी शक्ति, नारी स्वाभिमान के लिये, नारी शिक्षा को लेकर देश में एक अलख जगाई। इनसे प्रेरणा लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जी कार्य कर रही है। सावित्रीबाई फुले के प्रयासों से शिक्षा में नई क्रांति आई। उनका जीवन समाज सुधार, समानता, और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला की उपस्थिति में छप्पन भोग परिसर किशोरपुरा में आयोजित सुपोषित मां अभियान के तृतीय चरण के शुभारंभ में भाग लेने के लिये उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का कोटा आगमन हुआ

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने शानदार बजट पेश कर किया जिसकी क्रियान्विती भी एक वर्ष के अंदर हुई उपमुख्यमंत्री के प्रभार के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग का प्रभार होने से अथक प्रयासों से राजस्थान में सडकों का जाल बिछ रहा है। कांग्रेस के कुशासन में हुई घटिया निर्माणों की जांचे हो रही है। जहां जहां भी भ्रष्टाचार पाया जा रहा है, भाजपा की राजस्थान सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

हर साल 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई जाती है। यह दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है। उनका जीवन महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए एक मिसाल है। आज सावित्री फुले बाई जयंती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कर उनको नमन किया गया।

 

इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, रेखा खेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी , प्रदेश सोशल मीडिया से मयंक सेठी, कोटा संभाग प्रभारी भुवनेश महावर, जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी, युवा मोर्चा से नरेन्द्र मेघवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, स्टेशन मण्डल से रमेश शर्मा, नयापुरा मण्डल से अनिल शर्मा, रामपुरा मण्डल से दिनेश शर्मा, दादाबाडी मण्डल से धर्मेन्द्र सिंह हाडा, पार्षद राकेश पुटरा, संदीप नायक, सत्यनारायण शर्मा, सतीश चौधरी, अशोक जैन, मुकेश चावला, महेश आहुजा, प्रदीप राठौर, सतीष लक्षकार, पंकज सोनी, भाजपा के प्रदेश, जिला, मण्डल सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ के बडी संख्या में पदाधिकारी सहित बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles