के डी अब्बासी
कोटा,जनवरी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी आज कोटा पहुंची। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कोटा में नयापुरा पहुंचने पर उनका विधायक संदीप शर्मा और जिला अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मां ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं और माली समाज के लोगों को संबोधित किया।इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि खराब सड़कों के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान निर्मित सड़कों में कोई गुणवत्ता नहीं थी।ऐसे में प्रदेश में खराब सड़कों के लिए कांग्रेस जिम्मेदारी है।वहीं जिस तरह से सड़कों को तोड़ मोड़कर रख गया था, उसे मौजूदा भजनलाल सरकार सहित करने में जुटी है।अधिकारी भी फील्ड में सक्रिय हैं, और पूरी तरह से निर्माण कार्यों पर ध्यान रखा जा रहा है।ऐसे में अब जो भी सड़कें बनेंगी, वो पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होंगी। उपमुख्यमंत्री विद्या कुमारी ने कहा कि वो कोटा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं हैं ।इसमें 1500 गर्भवती महिलाओं को पोषण के लिए किट वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि ये बेहद जरूरी है। गर्भवती महिलाएं सुपोषित होंगी, तो नई पीढ़ी सुपोषित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हर प्रकार से गर्भवती महिलाओं को पोषण मिले। इस योजना के गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जानकारियां दी जाती हैं कि उन्हें इस अवस्था में क्या खाना है और क्या नहीं खाना चाहिए।






