Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कॊटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक ने शराब के नशे में सुसाइड किया

कोटा, 10 दिसम्बर।

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक ने शराब के नशे में सुसाइड कर लिया। शराब पीने की बात कॊ लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी पुलिस को शिकायत देने के लिए घर से निकली। पीछे से पति ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पत्नी घर पहुंची तो पति फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना देर रात साढ़े 10 बजे के आसपास की है। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। युवक सूरज उर्फ रविन्द्र (33) भदाना, अमरूदों का बाग इलाके में रहता था।शराब का नशा करता था ,चाचा रामदयाल ने बताया कि सूरज बेलदारी करता था। उसके 12 साल का बेटा व 8 साल की बेटी है। बेटी दिमागी रूप से कमजोर है। सूरज अक्सर गांजा व शराब का नशा करता था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच में कहासूनी होती रहती थी। सोमवार रात को भी सूरज ने शराब पी रखी थी।सूरज ने पत्नी से झगड़ा किया। बच्चों को खाना खाने नहीं दिया। झगड़े से परेशान होकर पत्नी पुलिस को शिकायत देने घर से निकली। जैसे ही पत्नी घर से निकली सूरज ने साड़ी से फांसी लगा ली। परिजनों की शिकायत पर मर्ग दर्ज की है। जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles