बारां जिले की प्रतिभाओं का कोटा में कराएंगे सम्मान
बारां । न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वाधान में 5 जनवरी को कोटा संभागीय मुख्यालय पर आयोजित होने वाले हाडौती गौरव सम्मान 2025 के लिए समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले मूलत: गदरेठा के निवासी एवं वर्तमान में बारां जिला मुख्यालय निवासी सेवानिवृत्त सहायक लेखा अधिकारी श्यामलाल मेहता को बारां जिला संयोजक नियुक्त किया है ।
हाडौती गौरव सम्मान 2025 के संभागीय संयोजक एवं शिव ज्योति ग्रुप के निदेशक महेश गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा कमल ने बताया कि बारां जिले की प्रतिभाओ को आगे लाने व् हाडौती स्तर के कोटा में शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम डी के ऑडिटोरियम में होने वाले हाडौती गौरव सम्मान 2025 के लिए बारां जिला संयोजक पद पर समाजसेवा के क्षेत्र में जिला ही नहीं हाड़ौती संभाग के सेवाभावी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की गदरेठा ग्राम पंचायत के मूलनिवासी सेवानिवृत्त सहायक लेखा अधिकारी श्याम लाल मेहता को नियुक्त किया है, बारां जिले की विभिन्न क्षेत्र की एक दर्जन प्रतिभाये उनके माध्यम से कोटा संभागीय मुख्यालय पर सम्मानित होंगी ।
न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति अंजू शर्मा ने बताया कि जनता, जनार्दन के सहयोग सेे हाडौती गौरव सम्मान समारोह विगत 6 वर्षों से निरन्तर रखा जा रहा है । श्री मति शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को दोपहर 2 बजे से हाडौती गौरव सम्मान 2025 में कोटा सम्भाग के चारो जिलो कोटा,बूंदी,बारां, झालावाड़ के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों तथा भामाशाह के रूप में सर्व समाज के ख्याति प्राप्त 101 प्रतिभाओ को सम्मानित किया जावेगा। समाजसेवी श्याम लाल मेहता के हाडौती गौरव सम्मान 2025 के बारां जिला संयोजक बनने पर न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति अंजू शर्मा, सचिव इंजीनियर पुष्पकान्त , दिनेश पोटर, नरेंद्र कुमार शर्मा दिनेश मीणा राजेंद्र कुमार कोटा जिला संयोजक डॉक्टर अमित व्यास झालावाड़ जिला संयोजक ईश्वर शर्मा कार्यक्रम सहसंयोजक पुखराज जैन संभागीय सहसंयोजक राजेश पारीक बूंदी जिला संयोजक भरत शर्मा संभागीय सहसंयोजक पंकज बागड़ी लीलाधर शर्मा चंद्रप्रकाश गेरा काजू समेत सोसायटी सदस्यों ,समाजसेवियों ने बधाई दी, व् बारां जिले की प्रतिभाओ को आगे लाकर सम्मानित करने का आग्रह किया।






