Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कॊटा में पति से कहासुनी होने के बाद महिला ने किया सुसाइड

कोटा शहर में कुन्हाडी  थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया।विवाहिता ने कमरे में फांसी लगा ली। पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके  घटना के बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया,  सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान विवाहिता हेमलता (23) की मौत हो गई। घटना रविवार के शाम कि है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हेमलता यूपी के हाथरस की रहने वाली थी। साल 2022 में कोटा के सकतपुरा निवासी प्रताप के साथ शादी हुई थी। दोनों से 13 माह का बच्चा है।भाई गोविंद ने बताया कि हेमलता का पति थर्मल में ठेकेदार के पास काम करता था। तबीयत खराब होने के कारण एक महीने से काम पर नही जा रहे थे। रविवार को पति पत्नी के बीच बच्चे को लेकर छोटी-मोटी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अभी सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles