रविवार को भारतेंदु समिति के सभागार में एक साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता पूना महाराष्ट्र से पधारे हितेष जी व्यास ने की, व गोष्ठी का सफल संचालन नंद सिंह जी पॅंवार ने किया व सरस्वती वंदना बृजेन्द्र सिंह जी झाला पुखराज ने की। काव्यगोष्ठी में ,श्री मान ,वेद प्रकाश “परकाश” मोहन लाल जी सेन,बृजेन्द्र सिंह झाला पुखराज , रघुराज सिंह कर्मयोगी, तारा चंद जी तपस्वी राज, मयूर सोनी,जनाब हफ़ीज़ राही साहब, बालू लाल जी वर्मा, डा0 पंकज जी सोनी उपस्थित रहे। गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्य कारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आज की काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।






