कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए है। इस संबंध में पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद पेश किया था। जिसके बाद कैथून पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़िता ने बताया- वह चाय की दुकान लगाती है। पास की टापरी में पति और बच्चों के साथ रहती है। पति की गैर-मौजूदगी में पास के ही ईट भट्टा संचालक ने टापरी में घुसकर उसके साथ रेप किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो फोटो बनाए। किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। उसने पति से भी झगड़ा किया। चाय की दुकान व टापरी को हटा दिया। 5 अगस्त को इसकी शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया।





