कोटा के बिजली कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार रखा। प्रदर्शन निजीकरण के विरोध में किया गया है।राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय, नयापुरा में जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उत्पादन, प्रसारण व वितरण निगमों में अलग-अलग प्रक्रियाओं व मॉडल के नाम पर किए जा रहे अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की।मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धनराज गौड़ ने बताया-प्रदर्शन निजीकरण के विरोध में किया गया है।
हमारी मांग है कि निजीकरण निरस्त हो सभी कर्मचारियों की सुरक्षा की पूरी गारंटी हो। अभी तक सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया गया। उल्टा निजीकरण पर निजीकरण किया जा रहा है। जबकि निजीकरण से कोई भी लाभ नहीं हो सकता। वैसे भी कम्पनियों का घाटा बढ़ता ही जा रहा है।





