Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रवाल समाज का विशाल 26 वे परिचय सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विमोचन किया 

 

कॊटा| भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा विशाल 26वा अग्रवाल युवा युवती परिचय सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विमोचन किया गया। संभाग महामंत्री संजय गोयल,महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि होने वाले विशाल परिचय सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का संभागीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के गौरव भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सम्माननीय श्री दामोदर जी अग्रवाल का करकमलों द्वारा उनके निवास स्थान भीलवाड़ा में विमोचन किया गया।

मोहनलाल अग्रवाल ने बताया सांसद बनने के बाद अग्रवाल समाज कोटा के पदाधिकारी ने उनका अभिनंदन स्वागत किया एवं विजय प्राप्त करने पर मीठा मुंह करा कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल,मंत्री दिनेश अग्रवाल,भीलवाड़ा अग्रवाल समाज के पूर्व मंत्री राकेश बूबना,पंकज जी लोहिया, की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सांसद जी ने बताया कि होने वाला परिचय सम्मेलन को आज के युग में एक मंच अग्रवाल समाज उपलब्ध कराता है। जिसमें हमारे बच्चे और बच्चियों को जीवनसाथी ढूंढने का मौका मिलता है । एवं उन्होंने कहा कि सफलता पूर्वक कार्यक्रम हो उसका आगामी उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागीय अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म कोटा, बारां,बूंदी, झालावाड़, के साथ पूरे राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उड़िया, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश,इन सभी बड़े शहरों में 101 केंद्र बनाए गए जहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध है फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles