बूँदी के कुम्भा स्टेडियम पर अमृता हाट एवं बूंदी हस्तशिल्प उद्योग मेले के मंच पर उमंग संस्थान द्वारा संयोजित राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कार्यक्रम में रविवार रात बच्चों के रंग उमंग के संग कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुतियों के इस आयोजन में शॉर्ट फिल्म एवं नाटक विधा से जुड़े राष्ट्रीय कलाकार, लेखक और साहित्यकार राम शर्मा ‘कापरेन’ मुख्य अतिथि थे, बतौर विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी से अल्का दीदी, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर,उद्योग प्रोत्साहन संस्थान के महा प्रबंधक संजय भारद्वाज, उमंग संस्थान मार्गदर्शक राजकुमार दाधीच, प्राचार्य ओम प्रकाश गोस्वामी, राजेंद्र भारद्वाज मंचासीन रहे। आयोजन की अध्यक्षता संस्थान मार्गदर्शक रेखा शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कोटा से आए कादंबरी, राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित राम शर्मा कापरेन ने आयोजन की सराहना करते हुए वर्तमान परिपेक्ष में नई पीढ़ी के विकास हेतु प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि अलका दीदी ने आध्यात्मिक प्रवचन के साथ मंगल कामना की। उपाध्यक्ष आचार्य विनोद कुमार गौतम व पंडित उच्छब शर्मा ने स्वस्ति वाचन और शांतिपाठ से सरस्वती पूजन करवाया तथा विश्व शांति की मंगल कामना की। अध्यक्ष डॉ सविता लोरी, संस्था के सचिव कृष्णकांत राठौर सहित कमलेश शर्मा, राकेश माहेश्वरी,भावना कुश जिंदल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मेला मंच पर एकल युगल एवं सामूहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन किया श्री सर्वेश तिवारी ने।




